साकरिया खेड़ी ग्राम पंचायत में बुजुर्गों की सुविधा को लेकर सरपंच कुलदीप सिंह चुंडावत ने एक ऐसी पहल शुरू की है, जिससे वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन के लिए उन्हें पंचायत कार्यालय तक आने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। 'सरपंच आपके द्वार' नाम से शुरू की गई इस पहल के तहत सरपंच स्वयं बुजुर्गों के घर पहुंचकर आवश्यक हस्ताक्षर करेंगे।

ग्राम पंचायत साकरिया खेड़ी के सरपंच कुलदीप सिंह चुंडावत लगातार कई वर्षों से पंचायत की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। एक बार फिर सरपंच निर्वाचित हुए चुंडावत की निरंतर सफलता के पीछे जनसेवा और आमजन से उनका जुड़ाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वर्तमान में वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन का कार्य चल रहा है। इस दौरान बुजुर्गों को आवश्यक हस्ताक्षर करवाने के लिए पंचायत कार्यालय तक पहुंचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए सरपंच ने 'सरपंच आपके द्वार' पहल शुरू की है। इसके तहत किसी भी बुजुर्ग को हस्ताक्षर के लिए पंचायत तक आने की जरूरत नहीं होगी।

कुलदीप सिंह चुंडावत ने कहा कि किसी भी बुजुर्ग को हस्ताक्षर करवाने के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वे केवल एक फोन करें, सरपंच स्वयं उनके घर पहुंचकर आवश्यक हस्ताक्षर करेंगे।

इस पहल से वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन के दौरान बुजुर्गों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। साथ ही जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी को लेकर यह संदेश भी सामने आया है कि जनता का प्रतिनिधित्व केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े रहना भी उसका दायित्व है।

कुलदीप सिंह चुंडावत की यह पहल जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बुजुर्गों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शुरू की गई यह व्यवस्था नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण बन सकती है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story