थाना सायरा पुलिस की कार्रवाई, महिला के कब्जे से 3.040 किलो गांजा और स्कूटी जब्त
सायरा पुलिस ने सामल गांव में महिला के कब्जे से 3.040 किलो गांजा बरामद कर स्कूटी जब्त की और एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की।

24 सितंबर 2026 को थाना सायरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 3.040 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गांजा और बिना नंबर की स्कूटी जब्त कर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुसार श्री मुकुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण/मुख्यालय तथा श्री छगन पुरोहित, वृताधिकारी, वृत गिर्वा के सुपरविजन में श्री शैतान सिंह, थानाधिकारी सायरा, मय पुलिस टीम 24 सितंबर 2026 को गश्त पर थी।
गश्त के दौरान पुलिस टीम सामल गांव में रोड पर पहुंची, तभी गोगुंदा की तरफ से एक बिना नंबर की स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने स्कूटी को रुकने का इशारा किया। इस दौरान स्कूटी सवार महिला घबरा गई। पुलिस टीम ने महिला को तसल्ली देकर शांतिपूर्वक उसका नाम-पता पूछा। महिला ने अपना नाम श्रीमती जशोदा पत्नी हिरालाल कलाल, निवासी मेनवाड़ा रोड बारली, थाना सादड़ी, जिला पाली बताया।
पुलिस ने स्कूटी पर रखे थैले के बारे में पूछताछ की, लेकिन महिला कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सकी। थैले में किसी अवैधानिक वस्तु के होने की संभावना को देखते हुए नियमानुसार मोतबीरान के समक्ष थैला खुलवाकर जांच की गई। थैले के अंदर दो अलग-अलग थैलियों में गांजा भरा हुआ मिला।
जांच के दौरान बरामद गांजे का कुल वजन 03.040 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजे के साथ स्कूटी को जब्त कर महिला को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान श्री कर्मवीर सिंह, पु.नि. एवं थानाधिकारी पुलिस थाना नाई के जिम्मे किया गया है। गिरफ्तारशुदा महिला जशोदा से मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
