सागवाड़ा कस्बे के मंगलम विहार स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को तृतीय पाटोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में मंगलम परिवार के अध्यक्ष तेजप्रकाश जोशी, मंत्री भोपालसिंह, संरक्षक अनुराग पाठक और केशियर जलज पंड्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न देवी-देवताओं के यजमानों ने सहभागिता निभाई, जिनमें विपिन भावसार (शिव परिवार), युवराज सिंह (कृष्ण भगवान), हेमन्त भावसार (राम दरबार), लोकेश कलाल (लक्ष्मी नारायण), राहुल पटेल (कष्टभंजन देव), घनश्याम सोनी (गणपति दादा), तेजप्रकाश जोशी (अंबेमाता) तथा पंकज कोरानी (शीतला माता) सम्मिलित रहे।

पूजन कार्यक्रम का संचालन आचार्य नरेश शुक्ला, उपाचार्य प्रकाश ठाकोर, जयप्रकाश मेहता, प्रीतम भट्ट, अरविंद रावल, जतिन उपाध्याय तथा हितेश शुक्ला के मार्गदर्शन में हुआ, जिन्होंने सभी यजमानों से विधिपूर्वक अभिषेक और पूजन संपन्न कराया। मुख्य आचार्य नरेश शुक्ला व अन्य आचार्यों के सान्निध्य में लघुरुद्र हवन और महाआरती का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण शिवमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान परेश शर्मा, रवि पुजारी, नीलेश पुरोहित, लोकेश उपाध्याय, मयंक सुथार, राजेश पंवार और राजेश्वरी भावसार सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे। इस तृतीय पाटोत्सव ने स्थानीय धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था का संचार करते हुए कस्बे में भक्तिमय वातावरण स्थापित किया।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story