फतहनगर-सनवाड़ में आरयूआईडीपी के पांचवें चरण की तैयारी तेज, 6 अगस्त को होगा संवाद
फतहनगर-सनवाड़ में आरयूआईडीपी पंचम चरण को लेकर 6 अगस्त को संवाद कार्यशाला होगी, जहां विकास कार्यों पर सुझाव लिए जाएंगे।

फतहनगर-सनवाड़ में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी परियोजना आरयूआईडीपी (RUIDP) के पांचवें चरण (Phase-5) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए सलाहकार फर्म के चयन की प्रक्रिया जारी है।
परियोजना निदेशक आरयूआईडीपी, जयपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को प्रातः 10:30 बजे नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ में स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यशाला 'आरयूआईडीपी संवाद' का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मावली उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया ने बैठक सूचना जारी की है।
आरयूआईडीपी के पंचम चरण के तहत क्षेत्र के विकास कार्यों को चिन्हित करने और डीपीआर तैयार करने के लिए जल्द ही जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सिटी लेवल कमेटी (CLC) के माध्यम से प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आयोजित होने वाली 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यशाला में फतहनगर-सनवाड़ के जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया एवं अन्य हितधारकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला में पंचम चरण के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी साझा की जाएगी।
इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े आवश्यक सुझाव और फीडबैक भी उपस्थित प्रतिभागियों से लिए जाएंगे, ताकि परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करते समय स्थानीय आवश्यकताओं को शामिल किया जा सके। आरयूआईडीपी के पांचवें चरण को लेकर आयोजित यह संवाद क्षेत्र के विकास कार्यों की योजना तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
