खैरवाड़ा के प्राचीन दुर्ग स्थित श्री रूद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ में गुप्त नवरात्रि की नवमी के अवसर पर महंत भारत भूषण के सानिध्य में सर्व लोकहिताय वृष्टि अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अनुष्ठान के माध्यम से प्रदेश सहित समस्त जनकल्याण एवं सर्वत्र अच्छी वर्षा की कामना की गई।

महंत भारत भूषण ने बताया कि वृष्टि अनुष्ठान से वर्षा कारक वायु का प्रवाह होता है तथा प्रकृति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष गुप्त नवरात्रि के दौरान इस शक्तिपीठ पर वृष्टि अनुष्ठान के समय वर्षा होना माँ रूद्राणी की दिव्य कृपा एवं साक्षात उपस्थिति का प्रमाण माना जाता है।

अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से "चन्द्रशेखर चन्द्रशेखर चन्द्रशेखर पाहिमाम्, चन्द्रशेखर चन्द्रशेखर चन्द्रशेखर रक्षमाम्" का सस्वर पाठ किया। इसके बाद जगतजननी माँ रूद्राणी की विशेष सामूहिक महाआरती उतारी गई।

कार्यक्रम में शक्तिपीठ के संरक्षक पं. कृष्ण गोपाल जोशी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। नवमी के अवसर पर किले पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और "आई तो मारी, हाजरा हाजर हैं" तथा "जय माँ रूद्राणी" के जयकारों से पूरा शक्तिपीठ परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। नवमी पर सुसज्जित प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story