फतेहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला भीण्डर (खंड–फतेहनगर) द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “प्रमुख जन गोष्ठी” का आयोजन रविवार, 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 4:00 बजे विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतेहनगर में आयोजित होगा। इस प्रमुख जन गोष्टी मे मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह कार्यवाह दीपक जी शुक्ल का पाथेय मिलेगा।

शताब्दी वर्ष का संकल्प और मुख्य वक्ता का मार्गदर्शन

संघ के 100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के दौरान समाज संगठन, संस्कार निर्माण एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का सतत प्रयास किया गया है। शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा समाज की सज्जन शक्ति को साथ लेकर एक सशक्त, संगठित एवं समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है। शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा समाज की सज्जन शक्ति को साथ लेकर एक सशक्त, संगठित एवं समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में आयोजित इस गोष्ठी में क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्योगपति, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा नेतृत्वकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

राष्ट्र निर्माण हेतु वैचारिक संवाद एवं चिंतन का मंच

यह “प्रमुख जन गोष्ठी” केवल एक सामान्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर राष्ट्र एवं समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, अवसरों एवं समाधान पर गंभीर चिंतन और संवाद का एक सशक्त माध्यम बनेगी। संघ के शताब्दी वर्ष में इस गोष्ठी का उद्देश्य समाज की सृजनशील, सकारात्मक एवं नेतृत्वकारी शक्तियों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र निर्माण के कार्य को और अधिक गति प्रदान करना है। कार्यक्रम में राष्ट्र जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श एवं संवाद किया जाएगा।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story