शहर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोनक कंठालिया, पुत्र राजेंद्र कंठालिया ने कैंसर पीड़ितों की सहायता हेतु अपने केश दान कर समाज में सेवा और संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। यह हेयर डोनेशन उन्होंने अपने मित्र अभिषेक भंडारी की वर्षीतप तपस्या के उपलक्ष में किया।

यह हेयर डोनेशन द प्रोग्रेसिव नेशन संस्था के अंतर्गत किया गया। संस्था की सह-संस्थापक पारुल वर्डिया के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में 12 इंच बाल लिए जाते हैं, जिनसे कैंसर उपचार के दौरान बाल खो चुके मरीजों के लिए विग तैयार की जाती है। यह पहल सीधे तौर पर कैंसर मरीजों के आत्मविश्वास को पुनर्स्थापित करने का कार्य करती है।

संस्था का यह 47वां हेयर डोनेशन रहा, जो समाज में सेवा और सहयोग की भावना को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है। इस अवसर पर कीर्ति भंडारी (पत्नी राहुल भंडारी) ने भी अपने केश दान कर इस पुनीत कार्य में सक्रिय योगदान दिया और समाज के अन्य लोगों से भी इस नेक पहल में आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतीक्षा कंठालिया, मानविक कंठालिया, स्नेहलता कंठालिया एवं गौरव कंठालिया की उपस्थिति रही। यह पहल न केवल कैंसर मरीजों को आत्मविश्वास प्रदान करती है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत आधार देती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story