आर के एकेडमी में गुरु पूर्णिमा पर संतों का सम्मान, विद्यार्थियों ने निभाई गुरु वंदन परंपरा
खेरवाड़ा आर के एकेडमी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा से मनाया गया। विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान किया और क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों में संतों का पगड़ी, उपरना एवं श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया।

तस्वीर में आर के एकेडमी खेरवाड़ा के विद्यार्थी संत को माला पहनाकर गुरु वंदन करते नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा। आर के एकेडमी माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए गुरुजनों एवं संतों का सम्मान एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम प्रभारी सुरेश पंचाल, महेश मीना, अनिल पटेल, अल्फिया मकरानी एवं सुभाष डामोर ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान शिक्षक बंधुओं ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से गुरु महिमा पर अपने सुविचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने गुरुजनों को तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा श्रीफल और पेन भेंट किए।
संस्था प्रधान हेमंत मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का महत्वपूर्ण स्थान है। गुरु सन्मार्ग प्रशस्त करते हैं और जीवन को प्रकाश की ओर अग्रसर करते हैं। उन्होंने कहा कि आरुणि एवं एकलव्य जैसी गुरु के प्रति श्रद्धा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की भावना प्रत्येक शिष्य में होनी चाहिए।
मेहता ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की प्रथम गुरु उसकी माँ होती है तथा प्रथम विद्यालय उसका परिवार होता है। इसलिए माता-पिता एवं अपने से बड़ों का सम्मान हमेशा करना चाहिए।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर जाकर संतों का गुरु वंदन एवं अभिनंदन भी किया गया। गोदावरी धाम मंदिर पर लोकेश डामोर एवं नयना लोहार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने महंत सोमगिरि जी महाराज एवं संत सीताराम बाबा जी का सम्मान किया।
इसी क्रम में विनोद पटेल, नितिन असावरा एवं कृष्णा जोशी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने राम मंदिर खेरवाड़ा के संत वीरेंद्र जी महाराज का, सुरेंद्र सिंह एवं जशोदा पटेल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने बूझा हनुमान मंदिर के महंत दशरथ गिरी जी महाराज, पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत मोहननाथ जी महाराज तथा वादेश्वर हनुमान मंदिर के महंत राहुल जी व्यास का पगड़ी, उपरना एवं श्रीफल भेंटकर गुरु वंदन एवं अभिनंदन किया।
गुरु पूर्णिमा के इस आयोजन में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व को आत्मसात करते हुए गुरुजनों एवं संतों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
