सरकारी स्कूल के बाहर बीड़ी-सिगरेट और गुटखा बेच रहा युवक पकड़ा, ऋषभदेव पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
ऋषभदेव थाना पुलिस ने ग्राम मसारों की ओबरी के राजकीय स्कूल के बाहर बीड़ी, सिगरेट और गुटखा बेचते 29 वर्षीय शंकरलाल को पकड़ा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल शंकर लाल को सौंपी है।

ऋषभदेव थाना पुलिस ने ग्राम मसारों की ओबरी स्थित राजकीय स्कूल के बाहर बीड़ी, सिगरेट और गुटखा सहित धूम्रपान सामग्री बेचने के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने 26 सितंबर को कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, ग्राम मसारों की ओबरी स्थित राजकीय स्कूल के बाहर शंकरलाल पुत्र मंगल मीणा, उम्र 29 वर्ष, निवासी मसारों की ओबरी, बीड़ी, सिगरेट एवं गुटखा सहित धूम्रपान सामग्री बेचते हुए पाया गया। इस पर पुलिस ने नियमानुसार हैड कांस्टेबल हर्षित द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया।
यह कार्रवाई थानाधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में की गई। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल शंकर लाल द्वारा की जा रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
