ऋषभदेव में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत नौ विद्यालयों के 2875 भैया-बहिनों एवं अध्यापकों ने सामूहिक वंदे मातरम का गायन किया। कार्यक्रम विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय ऋषभदेव के वंदना सभागार में आयोजित हुआ।

25 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, विक्रम संवत 2083 के अवसर पर प्रातः 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, महावीर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, वरदान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राधा कृष्ण पब्लिक उप्रावि, क्लासिक पब्लिक माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायना और विवेकानंद केंद्र विद्यालय के भैया-बहिन एवं अध्यापक शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्रीमान पन्नालाल मीणा, श्रीमती रेखा रावल, श्रीमान आनंद मेहता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, श्रीमान गोपाल शर्मा, श्रीमान जीवराज भाई साहब त्रिखंड प्रचारक, श्रीमती पूनम मेनारिया, श्रीमान लालचंद परमार, श्रीमान पन्नालाल तेली और श्रीमान नवीन व्यास उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में वंदे मातरम को भारत मां की आराधना बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन वंदे मातरम का गायन कर इसकी वंदना करनी चाहिए। साथ ही मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य को नहीं भूलना चाहिए और उसे दैनिक जीवन में उतारना चाहिए।

अतिथियों का स्वागत एवं परिचय विद्यालय के संस्था प्रधान विजय कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रगटीकरण आचार्या श्रीमती विद्या पंडा ने किया। इस अवसर पर सभी विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगर एवं ब्लॉक के लगभग सभी निजी एवं राजकीय विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विद्यालयों में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। इस प्रकार वंदे मातरम के 150वें वर्ष के अवसर पर ऋषभदेव क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story