उदयपुर के ऋषभदेव में गैर खेलकर लौट रहे युवकों पर चाकू और लट्ठ से हमला
कटेव निवासी गजेंद्र परमार और उनके साथियों पर कल्याणपुर जाते समय रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते नौ नामजद आरोपियों ने किया हमला।

उदयपुर। जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ गैर खेलकर लौटते समय उसके व साथियों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।
घटना का विवरण और शिकायतकर्ता
पुलिस के अनुसार गजेन्द्र पुत्र सवाईलाल परमार, महेन्द्र पुत्र शंकरलाल एवं नरेश पुत्र कोदरलाल परमार निवासी कटेव ऋषभदेव ने यह मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया गया कि वे सभी 3 मार्च की शाम को 5 बजे अपने गाँव के होली की गैर खेलकर घरेलू सामान खरीदने के लिए कटेव से कल्याणपुर जा रहे थे।
अचानक हुआ जानलेवा हमला
"उस समय रास्ते में कमलेश पुत्र श्यामलाल परमार निवासी कटेव के घर के पास सडक पर रोक कर अचानक हमला कर दिया गया।" हमलावार गोपाल पुत्र श्यामलाल परमार निवासी कटेव, कमलेश पुत्र श्यामलाल परमार, जितेन्द्र पुत्र रूपलाल परमार, ईश्वरलाल पुत्र बाबूलाल, मुकेश पुत्र बाबुलाल, ललिता पत्नी राकेश, महेश पुत्र मंगलाराम, रणजीत पुत्र मोहन, रवि पुत्र राकेश परमार ने रोककर चाकू एवं लट्ठ से हमला कर दिया।
जान बचाकर भागे युवक
इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पीड़ित युवकों की जान पर बन आई। जिससे डर कर इन सभी को हमारी बाईक मौके पर छोड़कर भागना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
