ऋषभदेव के पीएमश्री श्री केशरियाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 70वीं विद्यालयी जिला स्तरीय 17-19 वर्षीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र भाणावत ने बताया कि तीरंदाजी खिलाड़ियों में एकाग्रता, धैर्य और अनुशासन विकसित करने वाला खेल है। प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान कर रही है।

आयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गोविन्द सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं खेल प्रभारी नारायण लाल बरंडा द्वारा संभाली जा रही हैं। प्रधान निर्णायक रतनलाल कलाल के निर्देशन में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जबकि पर्यवेक्षक एवं प्राचार्य सुरेश कुमार मीणा की देखरेख में आयोजन की व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं।

खेल कार्यालय प्रभारी भोपाल सिंह राजपूत एवं सतीश मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 17 वर्ष इंडियन राउंड छात्र, 17 वर्ष इंडियन राउंड छात्रा, 19 वर्ष इंडियन राउंड छात्र तथा 19 वर्ष इंडियन राउंड छात्रा वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिता का समापन 26 सितंबर को होगा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story