ऋषभदेव थाना क्षेत्र के पीपली ए मेड़ला फला में एक महिला ने युवक पर मारपीट कर जबरन दुष्कर्म करने और घटना किसी को बताने पर पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 25 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के पीछे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहले से घात लगाए बैठा था। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद मुंह दबाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो उसके बच्चों और पति को जान से मार देगा। धमकी के कारण मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर ऋषभदेव थाना पुलिस ने 7 सितंबर 2026 को शाम प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत स्वयं थानाधिकारी हेमंत अहारी द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story