ऋषभदेव में दो अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी, दोनों मामलों में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
ऋषभदेव थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी के दो मामले दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एक बाइक आरबीएल फाइनेंस कार्यालय के पास से तो दूसरी मेहता फला क्षेत्र से चोरी हुई। दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

खेरवाड़ा के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी होने के दो मामले सामने आए हैं। दोनों प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पहले प्रकरण में प्रार्थी देवराम पुत्र अर्जी परमार, निवासी हाल ऋषभदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जुलाई 2026 की शाम करीब 8:30 बजे आरबीएल फाइनेंस कार्यालय के पास खड़ी उसकी मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस संबंध में थाना ऋषभदेव पर बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक महावीर सिंह कर रहे हैं।
दूसरे प्रकरण में आतमाराम शर्मा पुत्र हनुमान सहाय, निवासी मेहता फला, ऋषभदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जुलाई 2026 की रात्रि करीब 11 बजे उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस पर थाना ऋषभदेव में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच भी उप निरीक्षक महावीर सिंह के जिम्मे सौंपी गई है।
थानाधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में दोनों प्रकरणों की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
