राजस्थान पुलिस के निर्देशानुसार 2 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान के तहत पुलिस थाना ऋषभदेव के थानाधिकारी हेमंत अहारी ने क्षेत्र के समस्त दोपहिया वाहन चालकों एवं आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की है।

थानाधिकारी हेमंत अहारी ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाला सुरक्षा कवच है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से आग्रह किया कि वाहन चलाते समय चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाला सहयात्री भी हेलमेट अवश्य पहने तथा निर्धारित यातायात नियमों का पालन करे।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, गलत पार्किंग एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

थानाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचें, स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें। उन्होंने नागरिकों से विशेष हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान करते हुए संदेश दिया, "हेलमेट पहनें – सुरक्षित रहें, परिवार को सुरक्षित रखें।"

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story