ऋषभदेव में नागरिक सुविधाओं और पर्यटन विकास को लेकर नगर विकास समिति ने उठाई आवाज
ऋषभदेव में नागरिक सुविधाओं और पर्यटन विकास को लेकर नगर विकास समिति ने उपखण्ड अधिकारी बजरंग गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। पार्किंग, सफाई, डंपिंग यार्ड, अतिक्रमण और मंदिर परिसरों की व्यवस्थाओं पर मांगें रखीं।

तस्वीर में ऋषभदेव उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में नगर विकास समिति के शिष्टमंडल के सदस्य उपखण्ड अधिकारी बजरंग गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा। ऋषभदेव में नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था और पर्यटन विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर नगर विकास समिति ने प्रशासन के समक्ष मांगें रखीं। नगर विकास समिति, ऋषभदेव के तत्वावधान में नगर के गणमान्य नागरिकों के शिष्टमंडल ने ऋषभदेव उपखण्ड अधिकारी बजरंग गुप्ता से मुलाकात कर नगर एवं क्षेत्र के विकास कार्यों तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में नगर में व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने, पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और डंपिंग यार्ड का निर्माण करवाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इसके साथ ही नगर को अतिक्रमण मुक्त कर प्रसिद्ध तीर्थस्थल को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने की मांग भी की गई।
शिष्टमंडल ने भगवान श्री ऋषभदेवजी मंदिर से संबंधित देवस्थान विभाग की संपत्तियों एवं नागरिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी आवश्यक कार्रवाई की मांग रखी। इसके अलावा सभी धर्मशालाओं, पुराने एवं नए बस स्टैंड, मुख्य मंदिर सहित अन्य मंदिरों एवं परिसरों तथा पगला जी गार्डन के जिम्मेदारों द्वारा नियमित रखरखाव एवं उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर नगर विकास समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र भण्डारी, महामंत्री राजमल कोठारी, महासचिव अधिवक्ता जगदीश प्रसाद शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता के.सी. शर्मा, धीरज त्रिवेदी, गोपाल सोमपुरा, अंकित सूथार, अधिवक्ता संघ के राकेश सूंधार, कांति लाल कलाल, ई.एन. त्रिवेदी, वार्ड पंच दशरथ मीणा, पंडित राजकुमार पहाड़ सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
नगर विकास समिति ने प्रशासन से मांग की कि ऋषभदेव जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के समग्र विकास के लिए नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, रखरखाव, अतिक्रमण और पर्यटन विकास से जुड़े विषयों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
