ऋषभदेव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करवा चौथ पर्व मनाया गया
ऋषभदेव क्षेत्र में महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और कथा श्रवण कर पति की दीर्घायु की कामना की, इस दौरान गरबा नृत्य का आयोजन भी हुआ।

ऋषभदेव में करवा चौथ पर्व पर पूजा-अर्चना और गरबा नृत्य के बाद खुशियां साझा करतीं महिलाएं।
ऋषभदेव में सुहाग और सौभाग्य के प्रतीक करवा चौथ पर्व पर महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। क्षेत्र में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। इस दौरान पूजा-अर्चना, कथा श्रवण और आरती के साथ पारंपरिक गरबा नृत्य ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी।
करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनी। इसके बाद आरती कर अपने पतियों की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में विजय श्री लोहार के नेतृत्व में महिलाओं ने पारंपरिक गरबा प्रस्तुत किया। गरबा नृत्य के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य और संगीत के साथ पर्व का आनंद लिया और सामूहिक रूप से उत्सव की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर ऊषा पंचाल, शिल्पा पंचाल, गीता देवी प्रजापत, कविता पटेल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
