खेत पर पानी पिलाने गए किसान की कुएं में गिरने से मौत, ऋषभदेव पुलिस ने दर्ज किया मर्ग
ऋषभदेव थाना क्षेत्र में 28 सितंबर की शाम खेत पर पानी पिलाने गए किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पैर फिसलने के बाद पानी में डूबने से जान गई, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।

ऋषभदेव थाना क्षेत्र में खेत पर पानी पिलाने गए 30 वर्षीय किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। हादसा 28 सितंबर 2026 की शाम करीब 8 बजे हुआ। ऋषभदेव थाना पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बिछीवाड़ा फला निवासी जितेन्द्र पिता भगवान मीणा, उम्र 30 वर्ष, ने मर्ग दर्ज कराया कि उसके पिताजी 28 सितंबर 2026 को शाम करीब 8 बजे अपने खेत पर पानी पिलाने के लिए गए थे।
इसी दौरान खेत में स्थित कुएं में उतरते समय अचानक पैर फिसल गया और वे कुएं के अंदर गिर गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर ऋषभदेव थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच थाना अधिकारी हेमंत अहारी द्वारा की जा रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
