ऋषभदेव में विद्युत विभाग के एफआरटी कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें प्रतिमाह मात्र 7 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जो उनके कार्य और जिम्मेदारियों के अनुरूप पर्याप्त नहीं है।

खेरवाड़ा के विद्युत विभाग के ऋषभदेव उपखंड में कार्यरत एफआरटी (फॉल्ट रिपेयर टीम) कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए वेतन बढ़ाने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी।

ज्ञापन में एफआरटी कर्मचारियों ने मासिक वेतन बढ़ाकर 15 हजार रुपये किए जाने, नियुक्ति पत्र (जॉइनिंग लेटर) जारी करने, बीमा सुविधा उपलब्ध कराने तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण एवं सेफ्टी सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि फॉल्ट सुधार कार्य के दौरान उन्हें जोखिम भरी परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है, ऐसे में सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता आवश्यक है।

कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान मानदेय उनकी कार्य परिस्थितियों और जिम्मेदारियों को देखते हुए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने विभाग से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

एफआरटी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे कार्य का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय, गणेश, मांगीलाल, चतरलाल, हेमराज, महेश, रंजीत, अमित, जीवतराम, पप्पू सहित अन्य एफआरटी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story