ऋषभदेव, 30 सितंबर 2026। मजदूर किसान हक संगठन की ओर से उपखण्ड अधिकारी को बिलख नाल बसस्टेड से गदलास, नाल बस्टेड से डुंगरा फला और सोमावत स्कूल की खस्ता हाल सड़कों में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन दिए जाने के बाद बुधवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सड़कों का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।

मजदूर किसान हक संगठन के उपाध्यक्ष शान्तिलाल अहारी ने बताया कि बार-बार ज्ञापन देने के बाद 30 सितंबर को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके से ही नाल से डुंगरा सड़क की मरम्मत के लिए ठेकेदार को आदेश दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारी इससे पहले भी मौके पर आ चुके हैं और सड़क की फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी करके ले गए थे, लेकिन अभी तक सड़कों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि यदि शीघ्र सभी सड़कों की मरम्मत नहीं होती है तो क्षेत्र में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की रहेगी।

निरीक्षण के वक्त मौके पर शान्तिलाल, चन्दुलाल, कान्तिलाल, कानजी महाराज, राहुल, अजय आदि उपस्थित रहे।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story