ऋषभदेव: भाउवा गांव में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, दो पर मामला दर्ज
खुटना फला निवासी प्रेमचंद की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रमेश और करिश्मा के खिलाफ बीएनएस के तहत दर्ज किया मुकदमा, एएसआई जोरावर सिंह कर रहे जांच।

थाना ऋषभदेव क्षेत्र के भाउवा गांव में कुल्हाड़ी से मारपीट कर युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी प्रेमचंद पुत्र धूला जी मीणा (26) निवासी खुटना फला, भाउवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जुलाई 2026 को रात्रि करीब 10 बजे आरोपियों ने उसके साथ कुल्हाड़ी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी रमेश पुत्र धूला मीणा एवं करिश्मा पत्नी रमेश, निवासी भावका के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक जोरावर सिंह द्वारा किया जा रहा है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। अनुसंधान पूर्ण होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
