ऋषभदेव: विद्या निकेतन में विज्ञान मेला और मातृ सम्मेलन आयोजित
विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए, जबकि मुख्य वक्ता ने माताओं को बच्चों में संस्कार और अनुशासन विकसित करने के तरीके बताए।

तस्वीर में विद्या निकेतन विद्यालय में छात्रा शिक्षक को अपना विज्ञान मॉडल दिखा रही है।
विद्या निकेतन विद्यालय ऋषभदेव में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला एवं मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की, वहीं मातृ सम्मेलन में माताओं को बच्चों में संस्कार एवं अनुशासन विकसित करने के लिए दिनचर्या और कहानी के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया।
विज्ञान मेले का शुभारंभ प्रातः 10 बजे अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विज्ञान मेला प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, दोनों स्तरों पर आयोजित किया गया। विज्ञान विषय के प्राध्यापक श्रीमान आनंद मेहता, प्रकाश त्रिवेदी, पारस जैन, प्रदीप पंचाल एवं भरत तेली ने विज्ञान प्रदर्शनी का मूल्यांकन किया।
इसके बाद दोपहर में माध्यमिक विद्यालय में मातृ सम्मेलन प्रारंभ हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ भी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि परिचय एवं स्वागत संस्था प्रधान श्री विजय कुमार जैन तथा रेखा रावल ने किया। इसके बाद विद्यालय की बहिनों ने नृत्य प्रस्तुत किया।
मातृ सम्मेलन के मुख्य वक्ता विद्या भारती संस्थान उदयपुर के जिला सचिव श्रीमान कालूलाल चौबीसा ने अपने उद्बोधन में माताओं से अपने भैया-बहनों को दिनचर्या एवं कहानी के माध्यम से संस्कार और अनुशासन में रहने की बात कही।
इसके बाद महिलाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली माताओं को पुरस्कृत किया गया। आभार प्रदर्शन विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य श्रीमान गजेंद्र सुरावत ने किया।
कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के पत्रकार शैलेंद्र जैन एवं विद्यालय के समस्त आचार्य-दीदी भी उपस्थित रहे। संचालन श्रीमती विद्या पंडा ने किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
