देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें एपिसोड का रविवार को ऋषभदेव नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से टीवी के माध्यम से श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भाजपा नेता तरुण टेलर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण, सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायक विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा और संगठन को अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

उन्होंने बताया कि 'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन बूथ नंबर 232, 234, 246, 247 एवं 248 पर किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक एकजुटता के साथ प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story