खेरवाड़ा में पुराना बस स्टैंड स्थित बॉम्बे बिल्डिंग के सामने रिंकु मोबाइल वर्ल्ड शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और व्यापार जगत से जुड़े प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने फीता काटकर और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया।

समारोह में पूर्व विधायक नानालाल अहारी मुख्य अतिथि रहे। पूर्व प्रधान अमृत डामोर, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, कलाल समाज 11 इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश कलाल, समाजसेवी बजरंग अग्रवाल और संयुक्त व्यापार महासंघ के महामंत्री नरेन्द्र पंचोली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शोरूम के संचालक परमानंद अग्रवाल एवं निशांत अग्रवाल ने बताया कि प्रतिष्ठान पर गैलेक्सी, पावो, सैमसंग, ओपो सहित सभी नामी कंपनियों के मोबाइल बाजार दर से कम कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को सभी कंपनियों की एसेसरीज भी मिलेगी। शोरूम में न्यूनतम दर पर मोबाइल सर्विस एवं रिपेयरिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इससे पूर्व निदेशक नरेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर और मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में पंचायत समिति सदस्य नरेश मोची, प्रशासिका लक्ष्मीदेवी, मुकेश अग्रवाल, प्रहलाद भाटिया, नैनादेवी, मंजू लक्ष कार, विशाल पंचोली और हलूराम सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story