आस्था, श्रद्धा और भक्ति के संगम का सजीव उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भक्ति मंडल ओंगणा के तत्वावधान में 25 एवं 26 दिसंबर को दो दिवसीय धार्मिक यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कर आत्मिक शांति और धार्मिक आनंद की अनुभूति की।

यात्रा के संयोजक फतेह लाल बापना ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ गुड्डा में प्रथम पूजनीय गणपति के दर्शन के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने आमज माता, चारभुजा में चारभुजा जी, मुछाला महावीर, सोनारा खेतलाजी, आशापुरा माता जी, जसोल माता जी एवं ब्रह्मा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रत्येक स्थल पर श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति भाव देखते ही बन रही थी।

26 दिसंबर को प्रातः स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने नाकोड़ा भैरव के दर्शन किए, जहां भक्ति और श्रद्धा का विशेष वातावरण बना रहा। इसके बाद यात्रा क्रम में कैलाश धाम, जहाज मंदिर, जिरावला पार्श्वनाथ एवं पावापुरी के दर्शन किए गए। पूरे यात्रा मार्ग में धार्मिक भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।

इस धार्मिक यात्रा में भाग लेकर श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति गहरी आस्था के साथ आत्मीय सुख और मानसिक शांति की अनुभूति की। यात्रा में नरेश पूर्बिया, नोजी राम पूर्बिया, कमल पूर्बिया, खेमराज पूर्बिया, सुमित जावारिया, मुकेश सोनी, राकेश गंगावत, सोहनलाल, कान्ति लाल, ललित व अक्षय जावरिया, मधुबाला पूर्बिया, ललिता पूर्बिया, प्रमिला पूर्बिया सहित कुल 50 श्रद्धालु शामिल रहे।

यह धार्मिक यात्रा न केवल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बनी, बल्कि सामूहिक भक्ति और धार्मिक एकता का सशक्त संदेश भी दे गई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story