फतहनगर की रीना खोईवाल ने कैंसर मरीजों के लिए किया हेयर डोनेशन
फतहनगर निवासी रीना खोईवाल ने अपने पुत्र के जन्मदिन पर 'द प्रोगेसिव नेशन' संस्था के अभियान के तहत कैंसर मरीजों की विग तैयार करने के लिए 12 इंच बाल दान किए।

सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए फतहनगर निवासी रीना खोईवाल ने अपने पुत्र अयांश चंदेल के जन्मदिन के अवसर पर कैंसर मरीजों के लिए हेयर डोनेशन कर एक अनूठी पहल की। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।
इस पुनीत अभियान में समाजसेवी उमा शर्मा एवं 11 वर्षीय हिताक्षी साहू ने भी अपने केश दान कर सहयोग प्रदान किया। हेयर डोनेशन की यह प्रक्रिया मीरानगरी स्थित बनी ठनी सैलून में संपन्न हुई, जिसमें सुनीता मालू का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर एम जी यूनिसेक्स के मनीष सेन ने भी सहयोग प्रदान किया।
यह हेयर डोनेशन “द प्रोगेसिव नेशन” संस्था द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत किया गया। संस्था की सह-संस्थापक पारुल वर्डिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 12 इंच बाल दान में लिए जाते हैं, जिनसे कैंसर उपचार के दौरान अपने बाल खो चुके मरीजों के लिए विग तैयार की जाती है।
संस्था द्वारा अब तक 50 से अधिक हेयर डोनेशन पूरे किए जा चुके हैं। यह अभियान समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने के साथ-साथ कैंसर मरीजों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास जगाने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर सभी दानदाताओं ने आमजन से भी इस नेक कार्य में आगे आकर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-सी पहल भी किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है और जीवन में नया आत्मविश्वास भर सकती है।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)
नाम: भूपेश प्रजापत
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)
परिचय
भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।
