आज दिनांक 02.04.2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोदाणा में विभागीय निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्थानीय स्टाफ द्वारा हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

हनुमान भक्ति व सांस्कृतिक आयोजन

कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया। भक्तिमय माहौल के बीच सभी ने हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान यशवन्त कुमार मीणा द्वारा "विद्यार्थी जीवन में अनुशासन व संस्कार के महत्व पर अपने विचार रखे।" विद्यालय स्टाफ द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

शिक्षा का उत्सव व प्रतिभा सम्मान

प्रवेशोत्सव के अंतर्गत विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति व नामांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां की गई। "श्रेष्ठ परिणाम वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।" इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के उपलक्ष्य में "विद्यार्थियों के निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया।" कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story