फतेहनगर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति अभियान के तहत मावली ब्लॉक के सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल टैबलेट का सेवन करवाया गया।

अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चंगेड़ी में संस्थाप्रधान सूरजमल जीनगर के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थाप्रधान ने बच्चों को पेट में कृमि होने से होने वाले नुकसान और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसके बाद अध्यापकों की देखरेख में बच्चों को कृमिनाशक गोलियां खिलाई गईं। विद्यालय के बच्चों ने बिना किसी झिझक के उत्साहपूर्वक दवा का सेवन किया।

स्वास्थ्य सुधार और कुपोषण से बचाव के उद्देश्य से मावली ब्लॉक के सभी विद्यालयों में अभियान संचालित किया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने बच्चों को दवा खिलाने के साथ यह भी सुनिश्चित किया कि दवा का सेवन चबाकर किया जाए।

संस्थाप्रधान सूरजमल जीनगर ने बताया कि बच्चों के पेट में कृमि संक्रमण से खून की कमी (एनीमिया), कुपोषण तथा शारीरिक और मानसिक विकास में रुकावट जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमिमुक्त बनाकर उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर के साथ विद्यालय में उनकी उपस्थिति तथा सीखने की क्षमता में सुधार लाना है।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों को खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने, साफ-सफाई रखने तथा स्वच्छ पेयजल और भोजन का उपयोग करने की सलाह दी। इस तरह मावली ब्लॉक के विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन करवाकर राष्ट्रीय कृमिमुक्ति अभियान संचालित किया गया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story