फतहनगर में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले रामेश्वर लाल खंडेलवाल के निधन से नगर में शोक की लहर फैल गई। उनके स्वर्गवास को मोक्षधाम विकास समिति सहित समस्त नगरवासियों ने अपूरणीय क्षति बताया है। नगरभर में उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।

मोक्षधाम विकास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आज फतहनगर मोक्षधाम जिस सुव्यवस्थित और विकसित स्वरूप में दिखाई देता है, उसमें स्वर्गीय रामेश्वर लाल खंडेलवाल का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने जनसहयोग से पूरे नगर में राशि एकत्रित कर मोक्षधाम में बाउंड्रीवाल सहित अनेक आवश्यक सुविधाओं का विकास करवाया। उनके अथक प्रयासों से मोक्षधाम को नई पहचान मिली और अंतिम संस्कार स्थल पर श्रद्धालुओं एवं परिजनों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकीं।

समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय खंडेलवाल समाजसेवा के साथ धार्मिक आस्था से भी गहराई से जुड़े हुए थे। वे श्री द्वारकाधीश मंदिर के अनन्य भक्त रहे और धार्मिक आयोजनों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाते थे। सामाजिक सरोकारों और धार्मिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नगरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।

मोक्षधाम विकास समिति और नगरवासियों ने भगवान श्री द्वारिकाधीश से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। रामेश्वर लाल खंडेलवाल के निधन से फतहनगर ने एक ऐसे समाजसेवी को खो दिया, जिन्होंने जनसहयोग और सेवा भावना के बल पर मोक्षधाम विकास को नई दिशा दी।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story