रामदेवरा यात्रा 2026: खेरोदा से रवाना हुए श्रद्धालुओं के जत्थे, राम रसोड़ों में सेवा
भादवे के महीने में पदयात्रियों के लिए मुख्य मार्गों पर भोजन, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा के सेवा शिविर स्थापित किए गए हैं।

तस्वीर में खेरोदा की सड़क पर मोटरसाइकिल पर ध्वज लगाकर जाते हुए श्रद्धालु दिख रहे हैं।
खेरोदा, 03 सितम्बर 2026। भादवे के पावन महीने में लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालुओं का सैलाब रामदेवरा (रुणिचा) की ओर उमड़ रहा है। प्रतापगढ़, धरियावद, कानोड़, भींडर, बांसी, खेरोदा और अमरपुरा खालसा सहित आसपास के कस्बों व गांवों से प्रतिदिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु रामदेवरा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।
बाबा के जयकारों के साथ कई जत्थे पैदल यात्रा पर निकले हैं, वहीं कई श्रद्धालु दोपहिया वाहनों (बाइक, कार) पर ध्वज लेकर रामदेवरा की ओर रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरे क्षेत्र का वातावरण धर्ममय हो गया है।
मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों की ओर से पदयात्रियों का स्वागत किया जा रहा है। लंबी दूरी तय करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गांवों और मुख्य मार्गों पर ‘राम रसोड़े’ स्थापित किए गए हैं। इन सेवा शिविरों में यात्रियों के लिए अल्पाहार, चाय, निःशुल्क भोजन, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
भक्ति और सेवा के इस संगम के बीच यात्रा मार्गों पर दिन-रात बाबा रामदेव के भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धालुओं के जत्थों की लगातार आवाजाही और सेवा शिविरों की व्यवस्थाओं से रामदेवरा यात्रा के प्रति ग्रामीण अंचल में उमड़ा आस्था का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।
फोटो 01: खेरोदा में रामदेवरा जाते हुए जत्था
फोटो: बुद्धि प्रकाश पाराशर, खेरोदा

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
