रामदेवरा पदयात्रा: खेरोदा समेत ग्रामीण अंचलों से रवाना हुए जत्थे
मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु रवाना, जगह-जगह राम रसोड़ों में विश्राम व भोजन की व्यवस्था।

तस्वीर में खेरोदा के मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर बैठी महिला श्रद्धालु दिखाई दे रही हैं।
खेरोदा, 03 सितंबर 2026। भादवे के पावन महीने में लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए समूचे ग्रामीण अंचल से श्रद्धालुओं का सैलाब रामदेवरा (रुणिचा) की ओर उमड़ रहा है। प्रतापगढ़, धरियावद, कानोड़, भींडर, बांसी, खेरोदा और अमरपुरा खालसा सहित आसपास के कस्बों व गांवों से प्रतिदिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु रामदेवरा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।
बाबा रामदेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं के कई जत्थे पैदल यात्रा पर निकल रहे हैं, वहीं कई श्रद्धालु दोपहिया वाहनों (बाइक,कार) पर ध्वज लेकर रामदेवरा की ओर रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही से पूरे क्षेत्र का वातावरण धर्ममय हो गया है।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों की ओर से पदयात्रियों का स्वागत किया जा रहा है। लंबी दूरी तय करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गांवों और मुख्य मार्गों पर 'राम रसोड़े' स्थापित किए गए हैं।
इन सेवा शिविरों में यात्रियों के लिए अल्पाहार, चाय, निःशुल्क भोजन, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सेवा शिविरों के माध्यम से पदयात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
भक्ति और सेवा के इस संगम के बीच मार्गों पर दिन-रात बाबा रामदेव के भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। ग्रामीण अंचलों से रामदेवरा के लिए लगातार रवाना हो रहे श्रद्धालुओं के जत्थों से क्षेत्र में आस्था और धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
फोटो 01: खेरोदा में रामदेवरा जाते हुआ जत्था
फोटो: बुद्धि प्रकाश पाराशर, खेरोदा

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
