राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया 22 सितंबर को खेरवाड़ा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया 22 सितंबर को खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। नयागांव में शिक्षक-अभिभावक परिषद की बैठक के बाद भाजपा पदाधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।

राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया मंगलवार, 22 सितंबर को खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। उनके दौरे के दौरान नयागांव में शिक्षक अभिभावक परिषद की बैठक सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन ने बताया कि सांसद गरासिया मंगलवार को नयागांव स्थित शाह थावरचंद खेमचंद मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित वर्धमान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 10:30 बजे शिक्षक अभिभावक परिषद की बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान वे अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे।
बैठक के बाद सांसद गरासिया रामदेव मंदिर, थाणा में भारतीय जनता पार्टी मंडल नयागांव के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा होगी। साथ ही आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।
सांसद गरासिया का पलसीया पंचायत मुख्यालय पर पूर्व प्रधान अम्रतलाल डामोर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व प्रधान अम्रतलाल डामोर, मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा सहित पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
सांसद चुन्नीलाल गरासिया के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के इस दौरे में पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय समस्याओं तथा विकास कार्यों पर चर्चा के साथ आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
