फ्रेशर्स पार्टी में नए विद्यार्थियों का स्वागत, फेयरवेल में भावुक विदाई, दिव्या बनीं मिस फ्रेशर
खेरवाड़ा कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर्स और फेयरवेल पार्टी आयोजित हुई। दिव्या वरहात मिस फ्रेशर और गुंजन खराड़ी रनरअप बनीं।

तस्वीर में राजकीय कन्या महाविद्यालय के सांस्कृतिक समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. प्रवीण पंड्या, अतिथि और छात्राएं नजर आ रही हैं।
राजकीय कन्या महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों के स्वागत और अंतिम वर्ष की छात्राओं की विदाई के अवसर पर संयुक्त सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में फ्रेशर्स पार्टी के साथ फेयरवेल पार्टी का भी आयोजन हुआ। इस दौरान दिव्या वरहात को मिस फ्रेशर तथा गुंजन खराड़ी को रनरअप का खिताब मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण पंड्या तथा अतिथि पारस जैन, अमित कलाल और लक्ष्मी मीणा ने सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं आपसी समन्वय की भावना को बढ़ावा देते हैं।
समारोह में नवागंतुक विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला, वहीं अंतिम वर्ष की छात्राओं की विदाई के दौरान भावुक माहौल नजर आया। जूनियर एवं सीनियर विद्यार्थियों ने सामूहिक लोकनृत्य, एकल नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग से भर दिया।
डॉ. सीमा डांगी ने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सह-आचार्य डॉ. सुमन राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान वंदना सांखला, दीपांक अहारी, डॉ. दिव्या सोलंकी, मोहित कुमार मीणा, मनोज कुमार, मेहुल पांचाल, नेहा चारण, पूजा यादव, कोमल कुमारी सहित अन्य स्टाफगण उपस्थित रहे। समारोह में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत और अंतिम वर्ष की छात्राओं की विदाई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
