फतहनगर, 21 मई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं "भारत रत्न" स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज फतहनगर में एक गरिमापूर्ण पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी तथा यूथ कांग्रेस कमेटी फतहनगर-सनवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में सायं 5:00 बजे गोपाल मिल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर देश के आधुनिक निर्माता को नमन किया। उपस्थित जनसमूह ने स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के गौरवशाली जीवन एवं राष्ट्रहित में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि राजीव गांधी ने भारत को एक नई दिशा प्रदान करने में अद्वितीय भूमिका निभाई। उन्होंने देश में संचार क्रांति का सूत्रपात किया और कंप्यूटर युग की शुरुआत कर भारत को आधुनिकता की राह पर मजबूती से अग्रसर किया। भारत के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सदैव स्मरणीय रहेगा, जिसमें उन्होंने अल्प समय के भीतर ही देश के सर्वांगीण विकास के लिए जो ठोस कार्य किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पार्षद सुनील मुंदड़ा, नरेश जाट, मंडल महामंत्री ओम प्रकाश बार-बर, बंशीलाल कुमावत, गोवर्धन खटीक, ब्लॉक कांग्रेस के मदनलाल प्रजापत, किशन लाल गुर्जर, महासचिव राजेश त्रिपाठी, देवीलाल तेली, अर्जुन सिंह राजपूत, सत्यनारायण त्रिपाठी, राधेश्याम शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा एवं वैभव मारोठिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराते हुए उन्हें राष्ट्र की अमूल्य निधि बताया, जिनका योगदान भारतीय इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में सदैव अंकित रहेगा।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story