राजेश साहू उदयपुर कांग्रेस देहात जिला के प्रभारी नियुक्त, हरसहाय यादव ने दी जिम्मेदारी
राजस्थान ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव ने संगठन की मजबूती और आगामी निकाय व पंचायत चुनावों को देखते हुए राजेश साहू को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

उदयपुर(वि.)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी. विभाग के चेयरमेन हरसहाय यादव ने उदयपुर शहर ओ.बी.सी. विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश साहू को उदयपुर कांग्रेस देहात जिला के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गयी है। यह नियुक्ति संगठन की भविष्य की रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
संगठन विस्तार और नई नियुक्तियां
प्रदेश संगठन महासचिव सागर मावर ने बताया कि चेयरमेन हरसहाय यादव ने कि 20 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूत हो सके। आगामी समय में होने वाले नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव में भी इन नवनियुक्त पदाधिकारियों की बहुत बडी जिम्मेदारी रहेगी।
जातिगत समीकरण और आगामी लक्ष्य
राजेश साहू की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य सामाजिक स्तर पर पार्टी की पैठ बनाना है। "चेयरमेन हरसहाय यादव और संगठन महासचिव के अनुसार, इनका काम ओ.बी.सी. वर्ग की तमाम छोटी बडी जातियों को कांग्रेस से जोडना होगा।" नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव में भी इन पदाधिकारियों की बडी जिम्मेदारी रहेगी ताकि कांग्रेस की जड़ें जमीनी स्तर पर और गहरी हो सकें।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
