राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उमड़ा कांग्रेस का श्रद्धा सैलाब, योगदान को किया याद
किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

मावली स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर मावली स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजेश पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, किसान हितों के प्रति समर्पण और जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि राजेश पायलट ने अपने सार्वजनिक जीवन में किसानों, आमजन और सामाजिक सरोकारों को सदैव प्राथमिकता दी। उनके विचार और कार्यशैली आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
कार्यक्रम में मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, देहात जिला महामंत्री श्यामलाल आमेटा, फतहनगर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, फतहनगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, लदानी अध्यक्ष देवीलाल डांगी, आतिक खान, सतीश मेहरा, रज्जाक मोहम्मद, मांगीलाल टेलर, भोजपूरी गोस्वामी, इकराम शेख, हीरालाल खटीक, अल्ताफ, अनिल त्रिपाठी, मुस्तफा, भैरू खटीक, नरेंद्र वीरवाल, शंकर खटीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा का समापन राजेश पायलट के आदर्शों को जनहित और किसान कल्याण के लिए आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम ने एक बार फिर उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान की प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
