डबोक। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का प्रदेश अधिवेशन हाल ही में डबोक में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षक समुदाय के समक्ष मौजूदा समस्याओं को उजागर करने और शिक्षा में नवाचार लाने पर जोर दिया गया। यह अधिवेशन खेमली और मावली ब्लॉक की स्विफ्ट बैठक के रूप में मावली में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता मावली ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल खटीक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षण श्रीमान श्यामलाल जी आमेटा मौजूद थे।

बैठक में खेमली और मावली ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा तय करने के साथ ही इसे सफल बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्यवाही करने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने और शिक्षा क्षेत्र में नवाचार लाने के उपायों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात, श्री नरेंद्र कुमार आमेटा का स्वागत और अभिनंदन भी किया गया। बैठक में ब्लॉक महामंत्री राधा मोहन पालीवाल, ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र मीणा, मांगीलाल डांगी, रामनरेश विजयवर्गीय, बुद्धाराम गुर्जर, लक्ष्मण गमेती, मोहन डांगी, खेमली उप शाखा अध्यक्ष मनोहर लाल डांगी, खेमली महामंत्री राकेश कुमार, शांतिलाल जी, नवीन जी, गहरी लाल जी, मोहन जी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला मंत्री विजय कुमार आमेटा ने कुशलतापूर्वक किया।

ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र मीणा ने बताया कि यह अधिवेशन शिक्षक समुदाय की सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाने के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story