मावली। मावली कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) द्वारा बढ़ते हुए तापमान की गर्मी से विद्यालय के विद्यार्थियों को राहत हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान भजनलाल शर्मा एवं माननीय शिक्षा मंत्री श्रीमान मदन लाल दिलावर, राजस्थान सरकार, जयपुर को ऑनलाइन ज्ञापन भेजा गया।

भीषण गर्मी से राहत हेतु समय परिवर्तन की मांग

इस ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने ज्ञापन के अनुसार बताया की विद्यालय समय वर्तमान में 10:00 बजे से साई काल 4:00 बजे तक है। लेकिन इस मार्च महीने से बढ़ती हुई भीषण गर्मी को देखते हुए 15 मार्च 2026 से विद्यालय समय 7.30 प्रातः से 1 बजे तक विद्यालय समय परिवर्तन किया जाए।

नन्हे-मुन्ने बच्चों और शिक्षक परिवार का हित

देशबंधु ने ज्ञापन में जोर देते हुए कहा कि "जिससे नन्हें मुन्ने बच्चों को और विद्यालय परिवार को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।" राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) द्वारा प्रदेश भर में तापमान से भीषण गर्मी को लेकर यह ऑनलाइन ज्ञापन प्रेषित कर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story