शिक्षक संघ अंबेडकर ने नवपदस्थापित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत, शिक्षकों के मुद्दों पर चर्चा
मावली की नवपदस्थापित सीबीईओ प्रेरणा नौसालिया का शिक्षक संघ अंबेडकर ने अभिनंदन किया, शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा।

तस्वीर में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के पदाधिकारी मावली में नवनियुक्त सीबीईओ प्रेरणा नौसालिया का मेवाड़ी पगड़ी और उपरना पहनाकर स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं।
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) मावली प्रेरणा नौसालिया के नवपदभार ग्रहण करने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। संगठन के प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीबीईओ प्रेरणा नौसालिया को मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने शैक्षिक एवं सह-शैक्षणिक नवाचारों को बढ़ावा देने के साथ शिक्षार्थी हित, विद्यालय हित एवं शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण और शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित सीबीईओ प्रेरणा नौसालिया को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मावली ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से जुड़े विषयों का सकारात्मक समाधान होगा।
इस दौरान संरक्षक एवं सलाहकार तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष केशव वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार बैरवा, ब्लॉक महामंत्री गुलाबचंद वर्मा, माधवलाल जाट, सुरेश कश्यप, जिला प्रतिनिधि माधवलाल गमेती, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सोहनलाल बलाई, प्रमोद गुप्ता, दिगंबर सिंह चाहर एवं रवि गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
