वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: 991 बुजुर्गों ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन
देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित यात्रा में उदयपुर संभाग के 245 यात्रियों सहित राजस्थान के 991 बुजुर्गों ने तिरुपति और तिरुमाला के प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत तिरुमाला पर्वत पर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के बाद उदयपुर संभाग के तीर्थयात्री अन्य मंदिरों के भ्रमण पर निकले।
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आज दिनांक 10 मार्च को राजस्थान के 991 वरिष्ठजन बालाजी के जयकारे लगाते हुए तिरुपति बालाजी के दर्शन किये। देवस्थान विभाग उदयपुर के सहायक आयुक्त जतिन कुमार गांधी ने बताया कि दिनांक 07/03/2026 को चित्तौड़गढ़ से निकली रेल में उदयपुर संभाग के 245 यात्री रवाना हुए जो 09/03/2026 को रेणु गुटी रेलवे स्टेशन से रेलवे द्वारा लगाई गई बसों से सभी यात्री तिरुपति पहुंचे।
तिरुमाला पर्वत पर गूंजे बालाजी के जयकारे
तिरुपति पहुँचने पर पहले से तैयार कमरों में विश्राम कर खाना खाकर रेलवे की बसों से तिरुमाला पर्वत पहुचे जहाँ सभी वरिष्ठजन भगवान तिरुपति बालाजी जी के जयकारे लगाते हुए कतार में लगकर भगवान के दर्शन किये। सह प्रभारी विनोद कुमार मेहता ने बताया की "दर्शन करने के बाद सभी भक्तों के चेहरे खिल गए साथ ही सरकार द्वारा संचालित इस योजना की जमकर तारीफ की।" सभी वरिष्ठजन 10/03/2026 को बसों द्वारा तिरुपति पहुंचे तिरुपति पहुँचने पर विश्राम करने के पश्चात बसों से पद्मावती लक्ष्मी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और कपिला तीर्थम के दर्शन किये।
प्रशासनिक टीम की देखरेख में सफल यात्रा
जतिन कुमार गांधी के सुबह, शाम ओर मध्य रात्रि में कुशल निर्देशों की पालना से अनुदेशक नाना लाल मेनारिया, दुर्गेश गिरी गोस्वामी, राकेश जैन, कृष्ण गोपाल मेनारिया, शशिकांत जोशी, योगेश कुमार आमेटा की टीम द्वारा उदयपुर संभाग के वरिष्ठ जन को आत्मीयता से दर्शन करवाए। गांधी ने बताया कि रेल रात्रि में पुनः चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हुई जो दिनांक 12/03/2026 को पहुंचेगी।

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
