राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों एवं जिला मंत्रियों की संयुक्त बैठक 29 जून को दोपहर 2 बजे आरटीडीसी की कजरी होटल, शास्त्री सर्किल, उदयपुर में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान करेंगे।

प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा ने बताया कि बैठक में शिक्षकों, शिक्षार्थियों एवं विद्यालयों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, लंबित मांगों तथा शिक्षा व्यवस्था से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में पे-प्रोटेक्शन व्यवस्था को यथावत बनाए रखने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लंबित स्थानांतरण शीघ्र शुरू करने, लंबित डीपीसी प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराने तथा वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से राहत दिलाने सहित विभिन्न मांगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

संगठन ने स्पष्ट किया कि लंबित मांगों के समाधान के लिए उपखंड, जिला एवं जयपुर स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा भी इसी बैठक में तय की जाएगी। प्रदेश स्तरीय इस बैठक को शिक्षकों की लंबित मांगों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर आगामी संघर्ष की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उक्त जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष द्वितीय अरविंद मीणा, खेरवाड़ा द्वारा प्रदान की गई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story