नगरीय निकाय चुनाव 2026: मतदाता घर बैठे ऑनलाइन जांच सकेंगे अपना नाम और पूरा विवरण
नगरीय निकाय चुनाव 2026 में मतदाता ऑनलाइन Search Voter से अपना नाम और वार्ड, मतदान केन्द्र समेत पूरा विवरण जांच सकेंगे।

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सूची में अपना नाम और संबंधित विवरण ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाकर ‘Search Voter’ विकल्प के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।
मतदाता अपना नाम खोजने के लिए जिला, नगरीय निकाय का नाम, मतदाता का नाम, पिता/पति का नाम और आयु दर्ज कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला चयन कर Voter ID/EPIC नंबर के माध्यम से भी मतदाता अपना नाम खोज सकते हैं।
ऑनलाइन सर्च करने पर मतदाता को मतदाता सूची से संबंधित प्रमुख विवरण भी प्रदर्शित होंगे। इनमें नगरीय निकाय का नाम, वार्ड नंबर, वार्ड पार्ट नंबर, क्रम संख्या, मतदाता का नाम, पिता/पति/संबंधी का नाम, आयु, Voter ID/EPIC नंबर, लिंग, मकान नंबर, मतदान केन्द्र क्रमांक, मतदान केन्द्र का पता तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्र (AC), पार्ट नंबर एवं क्रम संख्या शामिल हैं।
इस सुविधा के माध्यम से नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के मतदाता ऑनलाइन ही मतदाता सूची में अपना नाम और उससे संबंधित आवश्यक विवरण देख सकेंगे।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
