क्षेत्र में गुरुवार सुबह से उमस भरे मौसम के कारण कस्बेवासी गर्मी और चिपचिपाहट से परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद छानी और ऋषभदेव में रिमझिम के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गया, जबकि खेरवाड़ा कस्बे में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को इंतजार करना पड़ा।

छानी और ऋषभदेव में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद दोनों कस्बों का तापमान गिरने से वातावरण में ठंडक घुल गई। सड़कें भीग गईं और पेड़-पौधे धुलकर और अधिक हरे-भरे नजर आए।

रिमझिम बारिश के बीच कई लोग घरों से बाहर निकलकर सुहावने मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। मौसम खुशनुमा रहने से बाजारों में भी रौनक देखने को मिली और लोगों ने शाम का समय परिवार व मित्रों के साथ खुले वातावरण में बिताया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी खेरवाड़ा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story