राजस्थान में निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने तथा देश-विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश के विकास से जोड़ने को लेकर उद्योग भवन, जयपुर में महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट एवं विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में निवेश, प्रस्तावित परियोजनाओं, प्रवासी नेटवर्क, पर्यटन विस्तार और राजस्थान फाउंडेशन की गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में डॉ. अरुण अग्रवाल, राजस्थान फाउंडेशन के प्रवासी समन्वयक (पश्चिम बंगाल एवं बिहार), अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन राजस्थान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं कार्यकारी अध्यक्ष, FORTI तथा श्री NRI सतीश पांचाल, निवासी पटिया, नयागांव उदयपुर, सचिव, राजस्थान फाउंडेशन कुवैत चैप्टर, MoU निवेशक, महासचिव, राजस्थान दर्पण एसोसिएशन कुवैत एवं सोशल एक्टिविस्ट ने राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

इस अवसर पर श्री शिखर अग्रवाल (IAS), अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग, डॉ. मनीषा अरोड़ा (IAS), आयुक्त, मैडम प्रस्फुटिता नंदा DGM, श्री अमित सिंगल, वरिष्ठ प्रबंधक सहित राजस्थान फाउंडेशन के अन्य अधिकारियों से चर्चा हुई। वहीं Bureau of Investment Promotion (BIP) के श्री जुगल किशोर मीणा (IAS), अतिरिक्त आयुक्त, महाप्रबंधक BIP श्री रेनू राज, श्री अजय शर्मा (YI) कंसल्ट एवं अन्य वरिष्ठ RAS अधिकारियों के साथ भी विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान MoU से संबंधित निवेश, प्रस्तावित परियोजनाओं, राज निवेश (Raj Nivesh) तथा संबंधित शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही राजस्थान में अधिकाधिक निवेश आकर्षित करने, पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और प्रवासी राजस्थानियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

बैठक में राजस्थान फाउंडेशन की ई-मैगज़ीन “माटी रो संदेश” के माध्यम से अधिकाधिक प्रवासी राजस्थानियों तक पहुंच बनाने, नए प्रवासी राजस्थानियों का पंजीकरण कराने तथा उनके संपर्क विवरण और नेटवर्क को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इसका उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान की संस्कृति, विकास, निवेश एवं पर्यटन गतिविधियों से लगातार जोड़ना तथा उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।

इस दौरान प्रवासी राजस्थानियों के लिए विभिन्न संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करने, उन्हें राजस्थान में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी देने तथा उनके अनुभव, संपर्क एवं निवेश क्षमता का उपयोग प्रदेश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और पर्यटन विस्तार में करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में भविष्य में कुवैत में राजस्थान फाउंडेशन कुवैत चैप्टर के अध्यक्ष श्रीमान डयालाल प्रजापत (अध्यक्ष) एवं प्रवासी राजस्थानियों से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित करने तथा माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को कुवैत आमंत्रित करने के संबंध में भी चर्चा हुई। इस अवसर पर राजस्थान की विकास यात्रा में प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी को और मजबूत करने के लिए निमंत्रण भी दिया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्थान और देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों के बीच मजबूत संपर्क, संवाद एवं सहभागिता का नेटवर्क तैयार करना रहा, ताकि प्रवासी राजस्थानियों की विशेषज्ञता, अनुभव, संपर्क एवं निवेश क्षमता का उपयोग करते हुए प्रदेश में निवेश, पर्यटन, रोजगार और समग्र विकास को नई गति प्रदान की जा सके।

Updated On
Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story