प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान को अब 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने आदेश जारी किए हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आयोजित विभागीय समीक्षा वीसी में भी अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए थे। अभियान के विस्तार के साथ ही आबकारी विभाग ने प्रदेशभर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के संकेत दिए हैं।

आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने समस्त अधिकारियों को टीमवर्क के साथ सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने पर जोर दिया गया है।

प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण और तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह विशेष निरोधात्मक अभियान अब और अधिक सख्ती के साथ संचालित होगा। विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी और संयुक्त कार्रवाई के निर्देशों के बाद अवैध शराब कारोबारियों पर दबाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story