राजस्थान सरकार के "ग्रामीण सेवा शिविर 2026 – हर सेवा आपके द्वार" अभियान के तहत ग्राम पंचायत करनऊआ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत दो पात्र लाभार्थियों की लंबे समय से बंद पेंशन को पुनः प्रारंभ कर राहत प्रदान की गई। पेंशन दोबारा शुरू होने से दोनों लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

शिविर के दौरान एक विधवा महिला की चार वर्ष से बंद पेंशन तथा एक वृद्धजन की दो वर्ष से बंद पेंशन आवश्यक दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद पुनः चालू कराई गई। पेंशन बहाल होने पर दोनों लाभार्थियों ने राज्य सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विकास अधिकारी कार्यालय ने समयबद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में पेंशन का सत्यापन कराया, जिसके बाद बंद पेंशन को पुनः शुरू कर दिया गया। इस प्रक्रिया से पात्र लाभार्थियों को लंबी प्रतीक्षा के बाद राहत मिली।

पंचायत समिति खेरवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस ग्रामीण सेवा शिविर में तहसीलदार रेवतराम, एएसओ बसुराम, बीएसओ नारायण लाल, प्रशासक हेमंत मीणा, ग्राम विकास अधिकारी सहित पंचायत प्रशासन एवं विकास अधिकारी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे शिविरों में पहुंचकर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर के दौरान लाभार्थियों को पेंशन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story