राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कितावतों का वास एवं ओडा में ग्राम शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की गई और अनेक मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।

शिविर में राजस्थान सरकार के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल जी खराड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री तखत सिंह सोलंकी, विधानसभा प्रवासी प्रभारी श्री मुकेश माली, श्री सीताराम जी खटीक, श्री जितेंद्र सिंह राजावत, मंडल उपाध्यक्ष श्री केसर सिंह सोलंकी, शिविर संयोजक श्री शेर सिंह सोलंकी, पूर्व मंडल महामंत्री श्री मांगीलाल पटेल, ग्राम प्रशासक श्रीमती रमिला देवी, पूर्व महामंत्री श्री संजय जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त प्रकरणों में से कई मामलों का संबंधित विभागों द्वारा हाथों-हाथ निस्तारण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इस शिविर ने समस्याओं के त्वरित समाधान, जनसुनवाई और सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story