फतहनगर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर सत्र 2026 के परीक्षा परिणामों में मावली उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर पर विशेष स्थान अर्जित कर अपने माता-पिता, गाँव और विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस बार नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सितारों की संख्या में "पापा की परियां" सबसे आगे रहीं और बालिकाओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर किर्तिमान स्थापित किया है।

विभिन्न क्षेत्रों के होनहारों ने लहराया परचम

सालेरा कला से भूमिका मेघवाल एवं डिंपल सुथार, डबोक से किर्तिका पालीवाल, रख्यावल से पूजा डांगी तथा घासा से मोहित प्रजापत ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। भीमल से विकास गुर्जर एवं मनीषा गायरी, ईंटाली से दिशा आमेटा, सनवाड़ से यूवराज लौहार, बालिका मावली गाँव से यक्षिता पुजारी और थामला से निलेश पालीवाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों का दबदबा रहा, जहाँ डबोक से वैष्णवी पाटीदार, फतहनगर से अंजली रैगर तथा सनवाड़ से राज श्री राणावत एवं जय वैरागी ने शानदार सफलता प्राप्त की।

निजी शिक्षण संस्थानों का शानदार परिणाम

इमोशन मावली से छवि, पूर्णिमा जाट, लक्ष्यराज पुजारी, यश सिसोदिया, दिपाली जैन, निहारिका लक्षकार, किर्ति राज सिंह, हिमांशु जोशी तथा मानवी चपलोत ने गौरवान्वित किया। एडवाईन से यशस्वी कुंवर राव एवं भाविका कुंवर राव, आन्नद विद्या भारती डबोक से किर्तिमान सिंह एवं ईशिका गायरी, ईरोडाईट से रीत जैन, आराध्या अग्रवाल व प्रिंस सोनी ने विशेष स्थान पाया। द ऊंकार लदानी से संजना जटिया, टेलैंट एकेडमी से शिवराज सिंह राणावत, सेंट थोमस से भव्या रांका, स्नेहा वैष्णव, गुंजन राठौड़, सानिया बानू और दर्शिल भट्ट ने सफलता की नई ऊंचाईयां छुईं।

कोटा केरियर और व्यास एकेडमी के सितारों की चमक

कोटा केरियर से शंकर अग्रवाल, भव्या गोयल, दिव्यास सोनी, टिया व्यास, मितांस बंसल, तुसार गुप्ता, वैदांत राजोरा, यशराज सिंह, प्रवीण लौहार, वैदांत प्रजापत, सिद्धार्थ, सनवी अग्रवाल, दिव्या वैष्णव, रिशाल जोशी, आर्वी अग्रवाल, लक्ष्य लावटी, संध्या टांक, भारती तेली, शिवम जाट, गुंजन टांक, आयुश मुंदड़ा, प्रतिज्ञा राणावत, प्रिया नेहरा, विशाल जाट, जयवर्धन सिंह, योगिता गुर्जर एवं रविना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजश्री से कव्या निर्मल कुमार और गुलाब ग्लोरी से हिमांशु भारती, दिव्यराज सिंह, आयुष दिपक राज, रत्नेश खटवड़, ध्रुव मंडोवरा, केवल चंडलिया ने श्रेष्ठ अंक अर्जित किए। उदयपुर पब्लिक से विवेक कुमावत तथा व्यास एकेडमी से आराध्य शर्मा, नेहा गुर्जर, प्रिया जैन, पुर्वी पालीवाल, यशविनी व्यास, राजनंदिनी जोशी, राजनंदिनी सिंह बागेला, यहवी सोनी और ईशान व्यास ने अपनी कड़ी मेहनत से ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story