पुष्कर नगर परिषद चुनाव: वार्ड 7 में ईवीएम खराब और बीएलओ पर हंगामा
पुष्कर नगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम खराबी और बीएलओ को हटाने पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोंकझोंक हुई।

तीर्थ नगरी पुष्कर में नगर परिषद चुनाव के दौरान शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह मतदान केंद्रों पर भीड़ कम नजर आई, लेकिन बाद में धीरे-धीरे मतदाताओं की कतारें लगने लगीं। वार्ड नंबर 7 और 11 में मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। वहीं वार्ड 7, 8, 9 और 11 के मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं के साथ भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी भारी भीड़ नजर आई।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का माकूल जाप्ता तैनात किया गया है। सभी लोगों को मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर रखा जा रहा है।
इसी बीच वार्ड नंबर 7 के मतदान केंद्र पर बीएलओ नारायण अग्रवाल की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से नारायण अग्रवाल को पोलिंग बूथ से हटा दिया। इस कार्रवाई पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएलओ को हटाए जाने पर गहरी नाराजगी प्रकट की। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत करवाया।
वार्ड नंबर 7 में ईवीएम मशीन दूसरी बार खराब हो गई, जिसके चलते करीबन एक घंटे तक मतदान रुका रहा। इस दौरान भीषण गर्मी में मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। बाद में दूसरी ईवीएम मशीन लगाकर मतदान फिर से शुरू करवाया गया।
पुष्कर नगर परिषद की एकमात्र थर्ड जेंडर मतदाता सपना बाई ने वार्ड 24 में मतदान कर अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य एवं जिम्मेदारी का निर्वहन किया। वहीं नगर परिषद पुष्कर के विभिन्न वार्डों में दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद मतदान केंद्र तक पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागिता निभाना अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणादायी रहा।
नगर परिषद पुष्कर में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत 11 सितंबर 2026 को मतदान प्रक्रिया जारी है। प्रातः 10:00 बजे तक कुल 4,308 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 24.63 प्रतिशत है। मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी, ईवीएम खराब होने से मतदान रुकने और वार्ड 7 में बीएलओ की ड्यूटी को लेकर हुए हंगामे ने चुनावी प्रक्रिया को खास तौर पर प्रभावित किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
