ओंगणा/उदयपुर। पूर्बिया समाज ओंगणा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान प्रतिभा सम्मान, मातृ-पितृ सेवा सम्मान एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन समाज नोहरे में किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने संबोधित करते हुए कहा कि "वर्ष पर्यन्त दिन रात मेहनत कर विधार्थी उच्च अंकों से बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करता है तो समाज का कर्तव्य है। ऐसे प्रतिभाशाली विधार्थियों को उनके उत्साह वर्धन के लिए समाज मंच पर सम्मान कर गौरवान्वित करता है। सम्मान से दूसरे लोगों को प्रेणा मिलती हैं।" अध्यक्ष के इन ओजस्वी विचारों के बीच सम्मान पाकर विद्यार्थी अत्यंत प्रसन्न चित्त नजर आए।

मातृ-पितृ सेवा और विशिष्ट प्रतिभाओं का अभिनंदन

कार्यक्रम में उन युवाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जो समाज में बुजुर्ग एवं बिमार माता-पिता की सेवा में समर्पित हैं। इन युवाओं को पंगडी पहनाकर, उपरणा व शोल ओढ़ाकर तथा प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया गया। ऐसे युवा बुजुर्ग माता पिता के लिए बुढ़ापे की लाठी होते हैं और इस तरह के सम्मान से युवाओं को प्रेणा मिलती हैं, यही कारण था कि मातृ-पितृ सेवा सम्मान पाकर कई युवाओं की आंखें भर आईं। इसके साथ ही विशिष्ट प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत सरकारी सेवा में चयनित होकर समाज का नाम रोशन करने वाले नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारी डॉ सचिन पूर्बिया व सुचना सहायक खुशाल पूर्बिया को उपरणा, पंगडी, शोल व प्रसंशा पत्र से सम्मानित किया गया। समाज के ऐसे युवा जो अपनी मेहनत से सरकारी सेवा में लगे अधिकारी कर्मचारी न केवल माता पिता का नाम रोशन किया बल्कि समाज का नाम भी रोशन किया है।





सांस्कृतिक परंपराएं और सामाजिक सहभागिता

समारोह में सामूहिक ढूढोत्सव के तहत एक वर्ष से छोटे बच्चों का विधि-विधान से पूजन किया गया। साथ ही, समाज की बैठक में पहली बार सम्मिलित होने वाली नवविवाहित वधुओं का भी विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई समाज जनों ने समाज विकास के महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस पूरे आयोजन का नेतृत्व सांस्कृतिक मंत्री हिम्मत लाल पूर्बिया व उनकी टीम ने किया, जबकि कुशल संचालन सचिव विनोद पूर्बिया द्वारा किया गया।

गरिमामयी उपस्थिति और मिष्ठान वितरण

इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि संरक्षक राम चंद्र पूर्बिया, उपाध्यक्ष नोजी राम पूर्बिया एवं कोषाध्यक्ष त्रिलोक पूर्बिया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष रतनलाल पूर्बिया व साकर चंद पूर्बिया तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला अध्यक्षा रोशन देवी पूर्बिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विधि सलाहकार एडवोकेट मुकेश पूर्बिया, भेरुलाल, नन्द लाल, बाबूलाल, रोशनलाल, महावीर, पंकज, ओमप्रकाश, नरेश कुमार, तरूण, सुरेश, राहुल, क्रितेश और ऋषभ पूर्बिया मौजूद रहे। महिला संगठन से मधुबाला, सुनीता, हेमलता, दौलत, प्रमीला, राधा, कल्पना, रंजना, चंदा, लीला बाई, सुगन बाई और कौमल पूर्बिया सहित सैकड़ों समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ढूढोत्सव के पापड़-पापड़ी, पकोड़ी, जलेबी व मोतीचूर के लड्डू का सामूहिक रूप से आनन्द लिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story